जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर कांग्रेस का राजभवन मार्च

360° Ek Sandesh Live


रांची। जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग ने विशाल राजभवन मार्च निकाला। अध्यक्ष निशांत जायसवाल के नेतृत्व में बापू वाटिका से शुरू हुए मार्च में हजारों ओबीसी कार्यकर्ता और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती रही है। जब तक ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने नहीं आएगा, तब तक योजनाओं का सही आकलन नहीं हो सकता।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं, सामाजिक न्याय का मुद्दा है। अलग कॉलम से शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य में किस वर्ग को कैसी मदद चाहिए, यह स्पष्ट होगा।मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हजारों की भीड़ दिखाती है कि ओबीसी समाज अपने अधिकारों को लेकर जागरूक है। विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि उचित प्रतिनिधित्व के लिए अद्यतन आंकड़े जरूरी हैं।ओबीसी विभाग प्रभारी योगेन्द्र योगी और अध्यक्ष निशांत जायसवाल ने कहा कि यह आंदोलन का अंत नहीं, शुरूआत है। मांग किसी वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि हिस्सेदारी के अनुपात में न्याय के लिए है।ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में केशव महतो कमलेश, ममता देवी, योगेन्द्र योगी, अंबा प्रसाद सहित अन्य शामिल थे। मार्च में बन्ना गुप्ता, बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर, धीरज साहू सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love