पिठोरिया में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली

360° Ek Sandesh Live

RANCHI : पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव में आपसी रंजिश में गोलीबारी की घटना सामने आई है. घटना में फिरोज अंसारी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है.मिली जानकारी के अनुसार गोली चलाने का आरोप अफसर अंसारी पर लगा है. लोगों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व अफसर अंसारी ने फिरोज अंसारी के नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस मामले में वह जेल में बंद था. हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा फिरोज अंसारी पर फायरिंग कर दी.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल फिरोज अंसारी को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया.सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Spread the love