महिला हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी को मिला रेलवे में नौकरी का ऑफर

360° Ek Sandesh Live Sports

Amit Ranjan

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे रांची हमेशा से हॉकी खिलाड़ियों के लिए मददगार साबित रहा है एक ही नहीं वरन कई हॉकी खिलाड़ियों को इन्होंने नौकरी दी है और अब एक और नई हॉकी खिलाड़ी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य झारखंड की बेटी रोपनी कुमारी जो अभी जूनियर वर्ल्ड कप के लिए बेंगलुरु में चल रहे भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल है उन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे रांची में नौकरी का ऑफर दिया है। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि और इससे उनका मनोबल बढ़ेगा कि किसी बड़े प्रतियोगिता हॉकी कैंप से पहले इस तरह का ऑफर आने से किसी भी खिलाड़ी को अपने भविष्य के लिए जो अनिश्चितता रहती है उसमें निश्चितता आयेगी और उनसे काफी मनोबल बढ़ता है इसका जरूर लाभ मिलेगा। इसके लिए मैं रांची रेलवे के आदरणीय डीआरएम सर जी एवम अन्य पदाधिकारियों को कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहूंगा । विगत चार-पांच वर्षों में झारखंड के आधा दर्जन से अधिक महिला हॉकी खिलाड़ियों को उन्होंने नौकरी दिया है।