संचालित कल्याण अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया

360° Ek Sandesh Live

By Nutan

लोहरदगा : विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर कैलाश चंद लाल के द्वारा शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सभी कार्यरत कर्मियों , ग्रामीणों एवं मरीजो के समक्ष विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष में मलेरिया से होने वाले रोग एवं उससे बचने के निदान के बारे बताए गए खासकर मच्छरों से बचने के लिए किन-किन बातों को अपने निजी जीवन में उपयोग करें । मलेरिया से बचने के मुख्य उपाय: मच्छरदानी का प्रयोग: रात में हमेशा मच्छरदानी के नीचे सोएं, यह सबसे प्रभावी तरीका है।
पानी जमा न होने दें: मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए रुके हुए पानी को साफ करें, कूलर में पानी न छोड़ें, और गंदे पानी में मिट्टी का तेल या पेट्रोल डालें। शरीर को ढककर रखें: शाम और रात के समय पूरी बाजू के कपड़े, पैंट और मोज़े पहनें, ताकि मच्छर कम काटें। जालीदार दरवाजे/खिड़कियां: अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं ताकि मच्छर अंदर न आ सकें। साथ ही डॉ. सुनील प्रसाद, डॉक्टर अजीत कुमार अग्रवाल के द्वारा मलेरिया के लक्षण और तुरंत जांच के बारे में बताया गया यदि आपको ठंड लगकर तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी या मांसपेशियों में तेज दर्द महसूस हो, तो तुरंत जांच करवाइए I कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर कैलाश चंद लाल, डॉक्टर अजीत कुमार अग्रवाल, डॉक्टर सानू लाल, डॉक्टर सुनील प्रसाद, डॉक्टर श्रवण कुमार मिश्रा, राजीव रंजन, मुकेश साहू, अरुण राम, जमुना देवी, दिलेश लोहरा, सुरेंद्र लोहरा, लक्ष्मी साहू, कंचन कुमारी, उर्मिला कुजूर, ननकी देवी, फारूक अंसारी, एएनएम अंशु कुमारी, सीमा कुमारी, निर्मला कुजूर, प्रीति कुमारी, यशिका तिग्गा, सरोज कुमारी, ललिता देवी, अनीता देवी, मानती देवी इत्यादि उपस्थित थे।

Spread the love