सिमडेगा में चौकीदार परेड आयोजित, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Crime Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना/ओपी में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज कर उनके कार्यों एवं दायित्वों की समीक्षा की गई।

चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना/ओपी को देने का निर्देश दिया गया। साथ ही क्षेत्र में होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी संभावित समस्याओं की जानकारी समय पर पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा गया। पुलिस प्रशासन ने चौकीदारों को सतर्कता, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए पुलिस और आमजनों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।

Spread the love