अजय राज
प्रतापपुर (चतरा): सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देशानुसार बुधवार को प्रतापपुर स्थित ग्लोबल अकैडमी विद्यालय में “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इसलिए उनका समुचित देखभाल,पोषण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण तथा खेल-कूद की व्यवस्था सुनिश्चित करना परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि सभी को मिलकर बच्चों के मार्गदर्शक की भूमिका निभानी चाहिए, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।इस अवसर पर बाल विवाह, बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में पीएलवी (अधिकार मित्र) गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति एवं संदीप कुमार गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को जागरूक किया।शिविर के माध्यम से बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का सार्थक प्रयास किया गया।
