अर्पिता महिला मंडल मेधावी ने विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया सम्मानित

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

Ranchi अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह के मार्गदर्शन की में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए उनकी आगे की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। छात्राओं एवं उनकी माताओं को चुन्नी, जबकि छात्र एवं उनके पिताओं को शॉल एवं मिठाई का डब्बा भेंट किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि अधिकांश लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंध रखते हैं, जिनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अर्पिता महिला मंडल द्वारा डिजिटल रूप से शिक्षा प्राप्त करने के लिए टैबलेट प्रदान किया गया, जिससे वे आधुनिक शिक्षा से जुड़कर अपने सपनों को साकार कर सकें। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने इस प्रेरणादायी पहल के लिए अर्पिता महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग बताया।इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की उपाध्यक्ष रीता मिश्रा, रूपा रानी, रीता तिवारी एवं नीरू हंजुरा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थीं। अर्पिता महिला मंडल समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित है तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Spread the love