सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Ek Sandesh Live Road Accident

अशोक अनन्त
चतरा:
सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव में सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक राम भजन राम दांगी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और परिजनों में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, राम भजन राम दांगी सड़क किनारे अपने घर के पास ही खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love