राजीव रंजन मिश्रा गिरफ्तारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच हो : अजय राय

360° Ek Sandesh Live

By Sunil
रांची: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर रांची के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि राजीव रंजन मिश्रा वर्षों से सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं तथा शहर के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी एक सकारात्मक पहचान रही है। ऐसे में वन्य जीव तस्करी जैसे गंभीर आरोप में उनकी गिरफ्तारी ने पूरे रांची शहर को स्तब्ध कर दिया है और आम लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। यदि वे दोषी हैं तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यदि वे निर्दोष हैं तो उन्हें न्याय मिलना चाहिए। अजय राय ने कहा कि लोकतंत्र में न्याय, पारदर्शिता एवं निष्पक्ष जांच सर्वोपरि है। इसलिए राज्य सरकार को इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए ताकि समाज में उत्पन्न भ्रम एवं शंकाओं का समाधान हो सके और सत्य सामने आ सके।उन्होंने यह भी कहा कि इस संवेदनशील मामले में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों को भी निष्पक्ष जांच की मांग के समर्थन में आगे आना चाहिए।

Spread the love