बोर्ड परीक्षाओं में शिवनारायण मोदी कन्या‌‌ पाठशाला का उत्कृष्ट प्रदर्शन

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची: शिवनारायण मोदी कन्या +2 विद्यालय की छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। मिनीमैक सिस्टम्स, पुणे के सौजन्य से इन प्रतिभाशाली छात्राओं को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिए गए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल केडिया , सचिव वेद बागला, सहसचिव विजय सरायका, संपादक आलोक तुलस्यान, मार्गदर्शक प्रभाकर अग्रवाल एवं रूपा अग्रवाल ने मिनीमैक कंपनी का आभार व्यक्त किया। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में 97.4% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए काजल कुमारी को ट्राफी के साथ ₹2100 दिए गए। प्रियंका को 95.4% के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए 15 सौ रुपए दिए गए। प्रीति ,बबली, ममता, मानसी, सोनाक्षी, काजल -२ इन सभी को 90% से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए‌ ₹500 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्लस टू कामर्स में राधिका कुमारी को 91.8% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी एवं ₹2100 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।सुनैना कुमारी को कॉमर्स में 91.4% लाने पर नगद ₹1500 से प्रोत्साहित किया गया ।
प्लस टू साइंस में निशा रानी को विद्यालय में प्रथम स्थान हेतु ट्रॉफी और नगद2100 दिए गए। विदुषी सिंह को +2आर्टस में 88.2% व प्रथम स्थान लाने पर ट्रॉफी और नगद 2100 दिए गए।पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय की सभी छात्राओं को सभागार में बैठाया गया था ताकि वे भी प्रोत्साहित और प्रेरित हों। विद्यालय के गणित शिक्षक आशुतोष जी विशेष प्रशंसा की गई। मैट्रिकुलेशन गणित में पांच छात्राओं ने एवं साइंस में एक छात्रा ने 100 में 100 अंक प्राप्त करने का कमाल कर दिया। +2 विद्यालय की प्राचार्या वर्षा जी ने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया।

Spread the love