रांची। शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ कौशल विकास पर बल दिया जाय तो बच्चे ज्यादा सफल होंगे। इसके लिए शिक्षा प्राप्ति के प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को जागरूक किया जाना चाहिए। उक्त बातें कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने विद्यालय में आयोजित इंटर हाउस ‘फ्लावर अरेंजमेंट’और ‘सलाद मेकिंग’ प्रतियोगिता में कहीं। उन्होंने कहा की मौजूदा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि बच्चे रोट लर्निंग से हटकर विषय- वस्तु की गहरी समझ विकसित कर सके और रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो। इससे पहले सलाद मेकिंग और फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक तरीके से प्लेट और बुके सजाकर रचनात्मक का प्रदर्शन किया।
