News by Sunil
रांची: सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर ने सामाजिक दायित्व एवं जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए बुधवार को शांति सदन, सिलीदीरी बस्ती रांची में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन की। मौके पर प्रीति सिंह, अध्यक्ष अर्पिता महिला मंडल एवं डॉ. भरत सिंह, सीएमओ इंचार्ज, गांधीनगर सीसीएल के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन की नि:शुल्क जांच की गई। साथ ही अन्य सामान्य एवं मौसमी बीमारियों का उपचार कर मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 165 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. अनिता होरो, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश रंजन, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. राहुल,मुन्ना कुमार सिंह,कमलेश पंडित एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का योगदान रहा।
