Eksandeshlive Desk
रांची: इटकी रोड स्थित हेहल टीएंडजी स्कूल के द्वारा आयोजित समर कैंप में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कैंप के जरिए बच्चों ने मिट्टी के बर्तन बनाना और गार्डनिंग जैसी एक्टिविटीज से प्रकृति को करीब से समझा। म्यूजिक, डांस और पेंटिंग के जरिए अपनी क्रिएटिविटी को खुलकर जाहिर किया। पहेलियाँ और टीम गेम्स खेलकर सोशल स्किल्स और शेयरिंग की आदत को मजबूत किया। छुट्टियों के लिए दिए गए मजेदार एक्टिविटी होमवर्क के जरिए बच्चे और पेरेंट्स आपस में खूबसूरत बॉन्डिंग बना रहे हैं।
बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित ‘टीएंडजी यूनिवर्सल द कलर्स ऑफ हेवन’ प्लेस्कूल पिछले 8 सालों से हर पृष्ठभूमि के बच्चों को बेहतर भविष्य दे रहा है। फाउंडर रेनू कुमार के अनुसार, बच्चे का विकास सिर्फ स्कूल नहीं, बल्कि माता-पिता और संस्थान की साझा जिम्मेदारी है। यही वजह है कि यहाँ बेहद किफायती फीस में बच्चों को बुनियादी शिष्टाचार, शेयरिंग और बेहतर कम्यूनिकेशन सिखाया जाता है। हरा-भरा और सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर बच्चों को प्रकृति से जोड़े रखता है।
यह स्कूल विशेष तौर पर ऑटिज़्म और स्पीच डिफिकल्टीज वाले बच्चों को भी गले लगाता है। रेनू कुमार मानती हैं कि छुट्टियों में भी बच्चों की लर्निंग रिदम नहीं टूटनी चाहिए। इसके लिए वे स्क्रीन टाइम कम करने और माता-पिता को बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह देती हैं।
यह संस्थान बच्चों को शुरुआत से ही इस तरह तैयार करता है कि वे आगे चलकर सेंट जेवियर्स, कैराली और सेक्रेड हार्ट जैसे प्रतिष्ठित स्कूलों के एडमिशन और माहौल के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर और कॉन्फिडेंट बन सकें। इंटरव्यू और बेसिक असेसमेंट के लिए यहाँ बच्चों के बोलने के तरीके और सोशल स्किल्स पर खास काम किया जाता है।
