By Sunil
रांची। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि साय के लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ झारखंड भाजपा को मिलेगा ।साहू ने निवर्तमान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को विदाई देते हुए कहा कि उन्होंने 4 साल तक आत्मीयता से संगठन को मजबूत किया। हम उनके आभारी हैं।पवन साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2029 के चुनाव और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखकर काम करना है। उन्होंने “हमरे जितब” का नारा लगवाया और कहा कि झारखंड भोलेबाबा की धरती है, सबके साथ मिलकर भाजपा सरकार बनाएंगे।निवर्तमान महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन में बोलने से ज्यादा काम करके दिखाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए महामंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने की अपील की।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र राय, विधायक नवीन जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। संचालन महामंत्री मनोज सिंह ने किया।
