Eksandeshlive Desk
लोहरदगा : जिला सचिव सुकेन्दर उरांव व जिलाध्यक्ष सोमदेव उरांव की अध्यक्षता में रविवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति लोहरदगा ने एमजी रोड स्थित झखरा कुम्बा में पेसा नियामवली के प्रचार प्रसार हेतु कार्यरूप पर विशेष चर्चा के लिए बैठक की गयी। साथ ही सामाजिक पड़हा व्यवस्था के तहत महतो पहान एवं पुजारों को ग्रामीण स्तर पर क्या भूमिका होगी एवं धार्मिक, सामाजिक और भुॅइहर जमीन की सुरक्षा पर कानूनी जानकारी देने के लिए 7,9,12,21,24 पड़हा स्तर पर पूराजोर अभियान के तहत कानूनी जानकारी दी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव जालेश्वर उरांव, उपाध्यक्ष सोमे उरांव, कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, कोर कमिटी फूलदेव भगत, सुधू भगत, राजू उरांव सक्रिय सदस्य, मीडिया प्रवक्ता नूतन कच्छप, उपाध्यक्ष कृष्णा उरांव, बन्दे उरांव, प्रकाश उरांव, मनिषा उरांव, राजेन्द्र उरांव, महिला कमिटी जिलाध्यक्ष जयंती उरांव, बिसनी उरांव, राजमनी उरांव, प्रमिला उरांव, नीलम उरांव, मानकी उरांव समेत राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति लोहरदगा के पदाधिकारीगण विशेष रूप से मौजूद थे।
