बरवाडीह के थाना प्रभारी बने रामलखन वर्णवाल

360° Ek Sandesh Live


लातेहार: बरवाडीह थाना में प्रशिक्षु डीएसपी रामलखन वर्णवाल को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद में उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किया। प्रशिक्षु डीएसपी रामलखन वर्णवाल ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये हुये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, अपराध नियंत्रण के साथ नशे के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जायेगा।

Spread the love