आजसू ने छात्रवूति का अविलंब भुगतान की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा

360° Ek Sandesh Live


रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की ओर से महानगर अध्यक्ष अमन साहू के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्य के हजारों छात्र-छात्राओं की लंबे समय से लंबित छात्रवृत्ति का अविलंब भुगतान करने की मांग की गई। राज्य में लंबे समय से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने के कारण गरीब, जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनकी शिक्षा जारी रखने का एक महत्वपूर्ण सहारा है। भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण कई छात्र अपनी पढ़ाई, कॉलेज की फीस एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई छोड़ने तक की नौबत आ रही है। आजसू छात्र संघ नेमुख्यमंत्री वं राज्य सरकार से आग्रह किया कि विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लंबित छात्रवृत्ति राशि का अविलंब भुगतान किया जाए, ताकि राज्य के छात्र-छात्राओं को आर्थिक संकट से राहत मिले तथा उनकी शिक्षा बाधित न हो। छात्रहित के मुद्दों पर आजसू छात्र संघ सदैव विद्यार्थियों की आवाज बनकर संघर्षरत रहेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव राजेश सिंह, अनुष्का सिंह, महानगर उपाध्यक्ष यश सोनी, अंकित कुमार, शुभम सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।

Spread the love