मनरखन महतो ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस ने निकाली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा

360° Ek Sandesh Live

NEWS BY MUSTAFFA


बीआईटी मोड़ तक गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

मेसरा (रांची) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को मनरखन महतो ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से भव्य देशभक्ति रैली निकाली गई। रैली में संस्थान के विभिन्न कॉलेजों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कॉलेज परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विकास स्थित बीआईटी मोड़ तक पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ ह्लभारत माता की जय और वंदे मातरमृ के जयघोष किए। देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। विद्यार्थियों ने आम लोगों को अपने-अपने घरों पर सम्मान एवं गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की गौरवगाथा को अपने भीतर समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और अपनी गौरवशाली जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। संस्थान के निदेशक मनोज कुमार महतो ने रैली में शामिल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने बीआईटी मोड़ तक पहुंचकर आम जनता के बीच राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जो संदेश दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय कॉलेज परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विकास स्थित बीआईटी मोड़ तक पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ ह्लभारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किए। देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। विद्यार्थियों ने आम लोगों को अपने-अपने घरों पर सम्मान एवं गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की गौरवगाथा को अपने भीतर समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और अपनी गौरवशाली जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। संस्थान के निदेशक मनोज कुमार महतो ने रैली में शामिल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने बीआईटी मोड़ तक पहुंचकर आम जनता के बीच राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जो संदेश दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय ?वहीं,संस्थान के निदेशक मनोज कुमार महतो ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा,विद्यार्थियों द्वारा बीआईटी मोड़ तक जाकर आम जनता को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकजुटता का जो संदेश दिया गया है, वह अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम का सफल संचालन मनरखन महतो बीएड कॉलेज की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्टी विरेंद्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी एवं पूनम कुमारी,प्राचार्य: डॉ. दूधेश्वर महतो (बीएड कॉलेज),चित्रवेल वी (नर्सिंग कॉलेज),श्रुति कुमारी (पारामेडिकल कॉलेज) एवं डीके शर्मा (फामेर्सी कॉलेज),सहित संस्थान के सभी व्याख्याता,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Spread the love