बरवाडीह :- पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप परिसर में कांग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद ने किया।अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार को जल्द कीमतों में राहत देनी चाहिए।इस हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस के प्रदेश सचिव रवींद्र राम, जिला महासचिव रामनरेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश मिश्रा, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी, रामदेव राम समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
