SUNIL KUMAR
साहिबगंज: तालझारी प्रखंड अंतर्गत महाराजपुर क्षेत्र में गौ सेवा एवं गो सम्मान को लेकर जन-जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में आगामी 27 अप्रैल 2026 को “गो सम्मान दिवस” के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी जोरों पर है।
इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दिन प्रातःकाल लोग एकत्रित होकर तहसील, प्रखंड (ब्लॉक) एवं अनुमंडल कार्यालय तक जाएंगे और गौ संरक्षण एवं सेवा से संबंधित मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, सेवा और सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। यह पहल न केवल पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करेगी, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करेगी।
महाराजपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के आयोजन में बजरंगी महतो, सत्या महतो, अशोक कुमार महतो, राजू कुमार महतो, धनंजय कुमार, अमित कुमार, श्रीराम कुमार, मंगरु कुमार एवं विपुल महतो सहित कई स्थानीय लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे 27 अप्रैल को प्रातः आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर गौ सेवा के इस अभियान को सफल बनाएं।
