सदर अस्पताल में मलेरिया बीमारी को लेकर चला जागरूकता कार्यक्रम

360° Ek Sandesh Live helath

News By Sunil Verma
फिरायालाल चौक में निकली प्रभात फेरी व लोगों को किया गया जागरूक
रांची: सदर रांची के सिविल सर्जन कार्यालय में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं जन-जागरूकता को लेकर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी। इसी को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी, डॉ शाहिद करीम साबरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं एएनएम स्कूल की छात्राओं ने की बडेÞ पैमाने पर भाग लिया । प्रभात फेरी के माध्यम से आमजनों को मलेरिया के प्रति सजग रहने, इसके लक्षणों की पहचान करने तथा समय पर उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात एएनएम स्कूल परिसर में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मलेरिया के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मियों एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। जिसमें विशेष रूप से मलेरिया से बचने की उपाय व साफ – सफाई में ध्यान देने पर चर्चा हुई। राज्य के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गईं एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मलेरिया से बचाव का संदेश पहुंचाया जा सके। मौके

Spread the love