कैथोलिक महिला सभानेत्री बनीं नीलम तिग्गा

360° Ek Sandesh Live


रांची। उसुर्लाइन कॉन्वेंट प्रागंण में रविवार को रांची आर्च डायसिस कैथोलिक महिला संघ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन संपन्न हुआ । चुनाव प्रक्रिया फादर प्रफुल्ल बाड़ा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विभिन्न पल्लियों, विकारियट और केंद्रीय समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नई समिति में सपारोम पल्ली की नीलम तिग्गा को सभानेत्री और एलिस कुल्लू को उपसभानेत्री चुना गया। फ्रांसिस्का खलखो सचिव, लूसी तोपनो उपसचिव, सुशिला तिग्गा कोषाध्यक्ष, सेरोफिना मिंज उप कोषाध्यक्ष तथा स्टेला और मग्दली बागे सह कोषाध्यक्ष बनीं। लिली बारला और मार्था तोपनो को सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं फादर अनिल अरविंद कुजूर और सिस्टर दोरोथिया कुल्लू आत्मिक सलाहकार चुने गए।

Spread the love