सीसीएल को तीन राष्ट्रीय सम्मान, आदिवासी किसानों की उन्नत कृषि परियोजना पुरस्कृत

360° CCL Ek Sandesh Live

NEWS BY SUNIL
निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा को व्यक्तिगत सम्मान
चौथे फॉर्च्यून लीडरशिप अवार्ड्स में सीसीएल सम्मानित
रांची। सीसीएल को कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व, ग्रामीण विकास और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर तीन सम्मान मिला। कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सीसीएल को नयी दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित चौथे फॉर्च्यून लीडरशिप अवार्ड्स-2026 में सम्मानित किया गया। सीसीएल को सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड, रूरल डेवलपमेंट इंपैक्ट अवार्ड और सीएसआर लीडर आॅफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी, ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका बढ़ाने और सामुदायिक विकास की पहल को मान्यता देते हैं। सीसीएल की ग्रामीण विकास पहल उन्नत कृषि को रूरल डेवलपमेंट इंपैक्ट अवार्ड प्रदान किया गया। इस परियोजना को उन्नत कृषि : स्मार्ट ग्रीकल्चर के नाम से सम्मान मिला है। यह परियोजना निधि समृद्धि फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से संचालित की जा रही है। इसके तहत रांची जिले के कांके प्रखंड के रेंडो गांव के 100 आदिवासी किसान सीधे जुड़े हुए हैं। वही किसानों की आजीविका को बेहतर बनाने का प्रयास कि लिए परियोजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, फसल उत्पादन बढ़ाने और उनकी आजीविका को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
सीसीएल के मानव संसाधन निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा को उनके नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में योगदान के लिए सीएसआर लीडर आॅफ द ईयर अवाड से सम्मानित किया गया। कंपनी को समावेशी और सतत सामुदायिक विकास के लिएसीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड मिला।

Spread the love