नवरात्र प्रतिपदा और महाराजा अग्रसेन जयंती पर पशुपतिनाथ मंदिर में भजन संध्या

360° Ek Sandesh Live

रांची। शारदीय नवरात्र प्रतिपदा और महाराजा अग्रसेन जयंती पर भज गोविंदम परिवार द्वारा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।रांची की उभरती गायिका श्रुति देशमुख ने अपने सुमधुर भजनों से कार्यक्रम को एक विशिष्ट गरिमा प्रदान की। उन्होंने भजन संध्या की शुरूआत गाइये गणपति जग वन्दन से की। तदुपरान्त ओम है परम पिता का नाम भज लो प्यारे ओम का नाम, वीर हनुमाना अति बलवाना, हम कथा सुनाते राम सकल गुण नाम की, सीताराम सीताराम सीताराम कहिए जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए, श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो जैसे भजनों की उनकी प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।बाल कलाकार अभ्यंकर साहू द्वारा प्रस्तुत भगवान कृष्ण को समर्पित भजन और श्रीराम की गली में तुम जाना वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना की भी सराहना की गयी। तबला पर संगत उदय देशमुख ने की।कार्यक्रम में डॉ शैलेंद्र कुमार रजक, डॉ अरविंद साहू ,मणिमाला साहू, डॉ देव प्रधान, संगीता विजया, सीता देवी, भारती कुमारी, रीना गोस्वामी, उत्तम देशमुख, कविता ओझा, श्रावणी ओझा, ठाकुर गिरिजा नन्दन सिंह, अवध बिहारी लाल, सोहन कुमार केवट, प्रेमचंद त्रिपाठी, गिरिजा नन्दन शर्मा, कौशल कपूर उपाध्याय, विशाल कुमार सिंह, सौरव कुमार रोनी, अनिल सिंह, कुंदन कुमार, मोहन तिर्की सहित अच्छी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Spread the love