संत जेवियर्स कॉलेज में सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

Ranchi : संत जेवियर्स महाविद्यालय रांची में रविवार को ट्राइबल सोसाइटी की ओर से सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। जनजातीय संस्कृति – नृत्य शैलियों की झलक दिखलाने के लिए विभिन्न कॉलेज के छात्रावास व छात्र संघ के कुल 13 टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा, ढोल नगाड़ों व वाद्ययंत्रों के साथ शानदार प्रस्तुति दी। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने मधुर गीतों के धुनों साथ ढोल, नगाड़ों और मांदर की थाप पर सामूहिक नृत्य की देकर थिरकते युवाओं ने उपस्थित दर्शकों को समाज की संस्कृति और परंपराएं दिखाकर खूब रिझाया। कुल 13 टीमों में सात छात्रावास व छह छात्र संघ ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाया। मुख्य अतिथि के रूप में आईजी अनिलसन लकड़ा का स्वागत आदिवासी रीति-रिवाज के साथ हुआ। उन्होंनें अपने में नई पीढ़ी के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन में मिल रहे हर अवसरों भरपूर लाभ उठाएं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रांची जेसुइट के नए प्रोविंसयल सह कॉलेज के चेयरमैन फादर फ्रांसिस मिंज, एसजे ने कहा कि सांस्कृतिक चेतना के साथ-साथ बौद्धिक चेतना भी आवश्यक है। निर्णायक मंडली के रुप में अरूण तिग्गा, जेकब लकड़ा, आशिष कुजूर ने भूमिका निभाई। सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में अंतर छात्रावास सामूहिक प्रतियोगिता में संत अन्ना छात्रावास (द्वितीय) को पहला, संत जेवियर्स हॉस्टल को दूसरा और निर्मला कॉलेज छात्रावास को तीसरा स्थान मिला। अंतर छात्र संघीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खड़िया छात्र संघ, हीरा-बरवे छात्र संघ को द्वितीय और संथाल छात्र संघ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतिम जावा प्रतियोगिता में हीरा-बरवे छात्र संघ ने पहला, लोयोला हॉस्टल ने दूसरा वहीं तीसरा स्थान संत अन्ना हॉस्टल डोरण्डा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मनरेसा हाउस, माइनर सेमिनरी, उसुर्लाइन छात्रावास, पलामू छात्र संघ, छोटानागपुर मुंडा छात्र संघ, हो यूथ एसोसिएशन के टीमों ने भी शानदार प्रस्तुति दी।मौके पर संरक्षक डॉ फादर प्रभात केनेडी सोरेंग,एसजे, उप-प्राचार्य डॉ फादर अजय अरुण मिंज,एसजे, फादर अजय अनिल तिर्की, डॉ. मेल्टिना टोप्पो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love