पेशरार में उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

360° Ek Sandesh Live

NEWS BY NUTAN


पेंशन, केसीसी, जॉब कार्ड एवं चना बीज का किया गया आॅन द स्पॉट वितरण
लोहरदगा : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना ने गुरूवार को पेशरार प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे। जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा सड़क, पुल, बिजली, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आवास योजना, आपदा मुआवजा, अंबेडकर आवास योजना, विद्युत सब स्टेशन, सिंचाई के लिए पंप मशीन, रबी फसल के लिए चना बीज, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मनरेगा जॉब कार्ड, वन पट्टा, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र एवं मिश्रित बागवानी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मामले रखे गए। इस अवसर पर उपायुक्त ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध एवं संवेदनशील है। जनता दरबार का उद्देश्य प्रशासन को आमजनों के बीच पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में विभिन्न योजनाओं के तहत कई लाभुकों को तत्काल लाभ प्रदान किया गया। इसके तहत तीन किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया। इन किसानों ने जनता दरबार में ही चना बीज के लिए आवेदन दिया था। मिश्रित बागवानी योजना के तहत तीन किसानों को श्इ-ॠफअटॠ के अंतर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, दो किसानों को केसीसी का स्वीकृति पत्र दिया गया। दो दिव्यांग बच्चों को दिव्यांग पेंशन योजना की स्वीकृति प्रदान की गई तथा पांच लाभुकों को आॅन द स्पॉट पेंशन की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त 31 लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कृषि विभाग की ओर से प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) के लिए 64 किलोग्राम चना बीज का वितरण किया गया। वहीं, अबुआ आवास योजना के तहत तीन लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। एक लाभुक को व्यक्तिगत वन पट्टा एवं तीन लाभुकों को सामुदायिक वन पट्टा प्रदान किया गया। इसके अलावा तीन छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का स्वीकृति पत्र दिया गया। जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने एवं कई मामलों का त्वरित निष्पादन करने का अवसर मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचल अधिकारी पंकज कुमार, जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी, प्रखंड प्रमुख सीता देवी, उप प्रमुख करुणा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love