यूको बैंक में दिनदहाडे डकैती, चार करोड़ के जेवर और 10 लाख नकद ले भागे अपराधी

Crime

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में गुरुवार को बडी बैंक डकैती की घटना हुई है। डकैती के दौरान महज कुछ मिनटों में हथियार बंद अपराधियों ने यूको बैंक में जमा जेवरात के साथ-साथ नकद राशि भी लूट ले गये। इस संबंध में धनवार पुलिस ने बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस नाकेबंदी कर छापेमारी में जुटी है।

घटना को लेकर बताया गया है कि बाइक पर सवार लगभग छह अपराधी यूको बैंक पहुंचे और उन्होंने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। इसके बाद बैंक में जमा राशि के अलावा दो ग्राहकों से भी नकद की लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही बैंक के लॉकर में रखे करीब चार करोड़ रुपये के जेवरात और करीब 10 लाख रुपये नकद लूटे लिए हैं। इधर, मौके पर पहुंचे खोरी महुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार को त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की जानकारी प्राप्त करने में जुटे हैं। पुलिस बैंक कर्मियों और अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।

वहीं वारदात के दौरान जो ग्राहक बैंक में मौजूद थे, उनसे भी पूछताछ हो रही है, जबकि एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा हैं। सभी थाना को अलर्ट करते हुए वाहनों की जांच की जा रही है, जबकि जिस रूट की ओर अपराधी भागे थे, उस इलाके में पुलिस की अलग- अलग टीमों को लगाया गया है। मामले को लेकर खोरी महुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने डकैती की पुष्टि की हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है।

Spread the love