NEWS BY NUTAN
लोहरदगा: गुरूवार को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को शंख मोड़ के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा सड़क सुरक्षा टीम द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 60 से 70 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में एक बॉक्साइट लदे वाहन का चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। उक्त चालक को पकड़कर आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु शंख पिकेट के सुपुर्द कर दिया गया। शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध, नियमों का पालन करने की अपील जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की कि शराब का सेवन कर किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक के जीवन के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन एवं जिम्मेदार वाहन संचालन बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन एवं सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं और स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखें।
