राम नगर नेवरी में नर्मदेश्वर शिवलिंग व नंदी बाबा की प्राण-प्रतिष्ठा का निकली भव्य शोभायात्रा

360° Ek Sandesh Live



मेसरा (रांची): श्री राम नगर नेवरी विकास स्थित नवनिर्मित श्री नीलकंठ मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं नंदी बाबा के आगमन पर 28 अगस्त को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास से सराबोर यह शोभायात्रा स्थानीय दुर्गा मंदिर (विकास) से प्रारंभ होकर गाजे-बाजे और जयकारों के साथ नीलकंठ मंदिर पहुंची। ​पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी सराहनीय रही,जिन्होंने पारंपरिक परिधानों में सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। ​मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी बाबा की स्थापना से पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना का संचार हुआ है। ​कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक संजय कुमार महतो,सोमनाथ मुंडा,साधो उरांव,मदन महतो,रामेश्वर ठाकुर,संदीप पाहन,कामेश्वर महतो,सतीश सिंह,पच्चू महतो,मिथिलेश मुंडा,बबलू मुंडा,संदीप राम,रामनाथ महतो,सोनू सिंह,विशाल सिंह,सुदामा,दिलीप,सोनू,नवीन,पप्पू,राजकुमार,अखिलेश,मंटू,दामोदर,मुकेश सहित समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love