कलश यात्रा के साथ शक्ति उपासना के महापर्व दुर्गा पूजा का हुआ शुभारंभ
रांची / कांके। पिठोरिया स्थित सुतियाम्बे गढ़ के नजदीक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, देवी मंदिर बालू की ओर से नवरात्र के पावन अवसर पर कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इसके साथ ही शक्ति उपासना के महापर्व दुर्गा पूजा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने गांव के छठ तालाब से कलश में पवित्र जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाएं जय माता दीके जयघोष के साथ आगे बढ़ीं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांके क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा व लोकहित अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक राम, उपाध्यक्ष मनोज यादव,गोपाल रोहित, रूपेश सुनिल,नितेश, विधायक प्रतिनिधि बबूआ मुडा अरविंद कुमार राम, महासचिव सूरज यादव ।संरक्षक बबलू राम, नरेश गोप विनोद राम वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश राम उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष संदीप उर्फ बंटी राम सहित समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कलश स्थापना के साथ ही क्षेत्र में नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया।
