शेष बचे नक्सली मुख्यधारा में लौटकर परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं : डीजीपी

360° Ek Sandesh Live

लातेहार : झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को लातेहार पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिले में नक्सल और अपराध की समीक्षा बैठक की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में डीजीपी ने जिले में नक्सल और उग्रवाद की गतिविधियाें की जानकारी लेते हुये पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया है। इसके अलावा जिले में कानून व्यवस्था बना हुआ रहे इसको लेकर सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस की गतिविधि तेज करने की बात कही। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जिले की स्थिति से अवगत होने के लिये लातेहार का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि जिला में आने से यहां की परिस्थतियों की जानकारी मिलती रही है। जिले में बचे हुए नक्सली और उग्रवादियों को संदेश देते हुये उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करे और सरकार की योजना का लाभ ले। नक्सली और उग्रवादी आत्मसमर्पण के बाद समाज की मुख्य धारा में लौटकर अपने परिवार के साथ अच्छा जीवन बितायें। उन्होंने कहा कि जिले मे बेहतर काम हुआ है। डीआईजी और पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा काम किया गया है क्राइम कंट्रोल, मिसिंग पर्सन और जिले में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने अच्छा काम किया है। इसके पूर्व लातेहार पहुंचने पर डीजीपी को जिला पुलिस बल द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने डीजीपी को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीआईजी कौशल किशोर, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, एसडीपीओ बिरेंद्र राम, संदीप गुप्ता, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंहा समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love