By Mustaffa
मेसरा (रांची): रांची-हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुटी (जुमार पुल) स्थित जिले की प्रतिष्ठित मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन,डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और केक कटिंग के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य,फैशन शो व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। इस अवसर को खास बनाने के लिए शिक्षकों के लिए विशेष आउटिंग का भी आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन मनरखन महतो ने कहा,शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। एक सशक्त और चरित्रवान पीढ़ी का निर्माण हमारे शिक्षकों के निस्वार्थ समर्पण से ही संभव है। वहीं,प्राचार्या रेखा नायडू ने कहा,शिक्षक बच्चों के सपनों को पंख देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। आज का यह आयोजन गुरु-शिष्य के अटूट रिश्ते की सुंदर झलक है। इस दौरान विद्यालय के ट्रस्टीगण,निदेशक,प्रबंधक व समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
