तीन घंटे बाद कोयला का ढुलाई हुआ शुरू, एनटीपीसी में मचा हड़कंप

360° Ek Sandesh Live

टंडवा:एनटीपीसी से टिप टेलर का चलान निर्गत नहीं होने से विस्थापित रैयत नाराज होकर फ्लाई ऐश एसोसिएशन एनटीपीसी टंडवा के बैनर तले पांडे मोड़ के रास्ते को 3 घंटा के लिए कोयला धुलाई ठप कर दिया। बताया जा रहा है कि 2024 से जब फ्लाई ऐश का टेंडर हुआ था उस समय से फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग में टिप टेलर का परिचालन किया जा रहा है। जिससे निर्धारित समय में तय क्वांटिटी गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। इधर 2026 का फ्लाई ऐश टेंडर में भी टिप टेलर से फ्लाई ऐश का ट्रांसपोर्टिंग किया जा रहा था। एनटीपीसी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अचानक हाइवा एसोसिएशन टंडवा के द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन को टिप टेलर से फ्लाई ऐश की ढुलाई एनटीपीसी करती है तो विस्थापित हाइवा एसोसिएशन एनटीपीसी को कोयला ढुलाई नहीं करने की बात कही गई। वर्तमान परिदृश्य में विस्थापित हाइवा एसोसिएशन टंडवा के द्वारा लगभग एक सप्ताह कोयला ढुलाई नहीं करने से एनटीपीसी का बिजली उत्पादन ठप होने के कगार पर पहुंच गई थी।हाइवा एसोसिएशन के द्वारा टिप टेलर परिचालन का रोक लगाने को लेकर एनटीपीसी को लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जिसके कारण से एनटीपीसी के द्वारा टिप टेलर का चालान देना बंद कर दिया था। इधर फ्लाई ऐश में कार्य कर रहे सैकड़ो विस्थापित रैयतों का रोजी रोजगार बंद हो जाने से रैयत काफी परेशान हो गए हैं। जिसके कारण से एनटीपीसी का कोयला 3 घंटा के लिए ठप कराया गया था। कोयला ठप होते ही एनटीपीसी में हड़कंप मच गया। तत्पश्चात एनटीपीसी के ऐस यूटिलाइजेशन के एजीएम गुरदास मिश्रा जाम स्थल पर पहुंचकर रैयतों से वार्ता करने के बाद जाम हटाया। विस्थापित रैयत सह कद्दावर नेता अच्छेवट पांडे ने भी इस बंदी को किया समर्थन। कहा एनटीपीसी प्रबंधन जल्द इसे कोयले और फ्लाई ऐश में कार्य कर रहे लोगों के साथ बैठकर फ्लाई ऐश और कोयले की धुलाई सुनिश्चित करें।टिप टेलर से फ्लाई ऐश का ट्रांसपोर्टिंग बंद होने से सैकड़ो विस्थापित परिवार बेरोजगार हो गए हैं।फ्लाई ऐश एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पांडे का कहना है की एनटीपीसी के द्वारा 4 दिन का समय लिया गया है।अगर इतने दिनों में एनटीपीसी के द्वारा पहल नहीं होती है तो पुनः आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सईदुल अंसारी, उपेंद्र पांडे,अभिषेक पांडे, जियाउल अंसारी, सहमूद अंसारी, अजीत पांडे, अक्षयवट पांडे, जिलानी, नसीर अहमद, प्रदीप साहू पिंटू साहू महेश प्रसाद साहू समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Spread the love