डॉ. लाल चंद बगड़िया एक्युप्रेशर संस्थान का 36वां सह-चुंबकीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

360° Ek Sandesh Live



रांची: डॉ. लाल चंद बगड़िया एक्युप्रेशर संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 36वें सह-चुंबकीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।शिविर के मुख्य अतिथि पवन शर्मा विषिष्ट अतिथि किशन शर्मा और अशोक पुरोहित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष रामशंकर बगड़िया ने की। इस अवसर पर पवन शर्मा, किशन शर्मा, अशोक पुरोहित, कटक से पधारे सौमित्र दास, विकास साहू और प्रशिक्षक डॉ. संतोष झा ने संयुक्त रूप से गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण शिविर में कुल 38 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 33 प्रतिभागी सफल घोषित किए गए। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के थेरेपिस्टों का महत्व पूर्ण योगदान रहा।

Spread the love