जैन समाज ने ‘संतों की सुरक्षा राष्ट्र की जिम्मेदारी’ संदेश के साथ निकाला मौन जुलूस

360° Ek Sandesh Live

Reporting by Bhaskar

हज़ारीबाग : जैन समाज के तत्वावधान में राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के अंतर्गत मौन जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुनिश्री धर्म सागर एवं मुनि भाव सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा, युवतियां एवं बालिकाएं शामिल हुए और संतों की सुरक्षा को लेकर अपनी एकजुटता एवं चिंता व्यक्त की। मौन जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रशासनिक कार्यालय पहुंचा, जहां उपायुक्त एवं पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जैन संतों एवं साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। इस अवसर पर समाजजनों ने एक स्वर में कहा कि संतों पर हो रही घटनाएं केवल जैन समाज पर नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता एवं भारतीय संस्कृति पर आघात हैं। उपस्थित लोगों ने ऐसी घटनाओं की कठोर निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुनिश्री धर्म सागर एवं मुनि भाव सागर महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाए, संत सुरक्षा नीति बनाई जाए तथा संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखा जाए। उन्होंने प्रशासन एवं समाज के बीच समन्वय तंत्र विकसित करने की भी आवश्यकता बताई। जुलूस में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई। प्रमुख रूप से पूर्व सांसद वरिष्ठ यदुनाथ पांडे, ईसाई समाज के धर्मगुरु आनन्द जोजो, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, आनंद देव, विनोद झुनझुनवाला, नवभारत जागृति केंद्र के सतीश गिरिजा, मालाकार समाज के भोला भगत, चंद्रवंशी समाज के अजीत चंद्रवंशी, झील पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा एवं सचिव शैलेश चंद्रवंशी, तेली समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नाई समाज के अध्यक्ष छेदी ठाकुर, खंडेलवाल समाज के नरेश पवन खंडेलवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशुतोष जी एवं तरकांत शुक्ला, भाजपा प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पंकज मेहता, बार एसोसिएशन हजारीबाग के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय परिषद अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार पांडे, आर्ष गुरुकुल कन्या के प्राचार्य कौटिल्य , गायत्री परिवार के डूंगरमल जैन, सद्भावना विकास मंच के सचिव दीपक कुमार एवं सहसचिव महताब आलम, फ्रेंड्स ग्रुप के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राकेश गुप्ता, दिनेश नटानी, डॉ. असीम कुमार, सीपीआई के गणेश सिट्टू, शिक्षाविद् शंकर चंद्र पाठक, आर्ट ऑफ लिविंग के जिला संयोजक तारकेश्वर सोनी, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष ओम अग्रवाल, सचिव अरुण साव, पवन अग्रवाल, पारस अग्रवाल, हिटलर शाही सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Spread the love