रांची: रांची कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने नीेट परीक्षा में लिक होने के खबर को लेकर विपक्ष व केंद्र सरकार के विरूद् तीखी प्रतिकिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं नीट पेपर घोटाले का बात करने नहीं आई हूँ । मैं एनटीए घोटाले का बात करने आई हूँ । एनटीए जितना परीक्षाएं लेती है हमारे देश मे उसमे से मात्र एक मात्र परीक्षा है नीट का । आप नीट के वेवसाइट में जाइएगा और दिखेगा कि 21 परीक्षाएं एनटीए करवाती है।,जो सभी से जुड़ा हुआ है चाहे डॉक्टर हो,इंजीनियर हो ,साइनटीस्ट हो, मैनेजमेंट हो या और और दूसरा भी हो। एनटीए को बीजेपी ने लाया 2017 मे ये बोल के कि आने से केंद्रीकरण होगा,पारदर्शिता होगा और छात्रो का सुविधा होगा । लेकिन अब स्टूडेंट और जनता ये दुविधा मे पड़ गया की पारदर्शिता है तो है कहा? और सुविधा किसको मिला हुआ है। 23 लाख विधार्थी नीट के परीक्षाए रद्द होने से पीड़ित है,इन्हें कौन न्याय देगा ।
दुबारा एग्जाम लेने का मतलब क्या है वो लोगो को न्याय मिल गया।
इस परीक्षा में कदाचार करने वाले के विरूद् कोई कारवाई तो नही हुआ अभी तक यहाँ तक की उन लोगो के ऊपर ना कोई केस हुई है ना कोई करवाई होगी। ऐसे एग्जाम को लेने मे एक दिन मे एग्जाम करवाने मे 700 करोड़ रुपया का खर्च आता है । किसका पैसा है जनता का पैसा है मजाक चल रहा है। उन्होंने मांग की हे कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा हो ।
