सड़क पर अवैध कब्जा: ग्रामीणों ने उपायुक्त से की अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

360° Ek Sandesh Live

NUTAN

​ कुड़ू/लोहरदगा: कुडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोलासिमरी के ग्रामीणों ने सड़क पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए लोहरदगा के उपायुक्त को एक सामूहिक आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की गुहार लगायी और नाली जाम होने से सड़क पर जलजमाव होने पर ग्रामीण परेशान ​होकर जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि कोलासिमरी आँगनबाड़ी से लेकर मिडिल स्कूल होते हुए आदिवासी अखड़ा तक जाने वाले मुख्य मार्ग को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है सड़क पर झोपड़ी बनाकर ईंटें गिराकर और नाली में मिट्टी भरकर उसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
​नाली बंद होने के कारण पूरी सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है। जिससे आम जनता और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का एक मुख्य रास्ता है जो टाटी से कोलासिमरी भण्डरा चिन्यारो भरनो और इरगाँव जैसे कई प्रमुख इलाकों को जोड़ता है। ​बरसात से पहले कार्रवाई की मांग ​ग्रामीणों ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि आगामी बरसात का मौसम शुरू होने से पहले इस पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए यदि बारिश से पहले सड़क और नाली को साफ नहीं किया गया तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी और पूरे गांव का संपर्क टूट सकता है।
​ आवेदन पर मुख्य रूप से कोलसिमरी पंचायत समिति सदस्य झामूमो जिला सचिव अनिल उरांव सह उप मुखिया राम सागर, भण्डारी असवनी, करमू भगत, राम जतन, गोप शिवन महतो, आशीष पुजार, वसंती भगत, राम दर्शन यादव सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर सौंपा ज्ञापन पत्र को कुड़ू अंचल अधिकारी एवं संबंधित स्थानीय आला प्रशासनिक पदाधिकारी को अग्रसारित किया जाए।

Spread the love