रांची: सीएमपीडीआई के मुख्य द्वार पर कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा स्मिता सिंह ने प्याऊ स्टॉल का उद्घाटन की। भीषण गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, यात्रियों तथा आसपास कार्यरत छोटे दुकानदारों एवं वेंडर बिक्रेताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने कहा कि गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इस प्रकार की सामाजिक पहल अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में कस्तूरी महिला सभा की अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित थीं।
