रांची प्रेस क्लब से किया गया छह फीट लंबा धामिन सांप का रेसक्यू

360° Ek Sandesh Live


रांची : गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में लगभग 6 फीट लंबा धामिन सांप का रेस्क्यू किया गया। सफाई कर्मचारी जब बेसमेंट की सफाई कर रहे थे तभी महिला सफाईकर्मी ने देखा की एक सांप रेंगकर बेसमेंट में रखे हुए बोरे और कार्टून के डब्बों के बीच घुसकर छिप गया। इसके बाद उस महिला सफाईकर्मी ने इसकी सूचना अन्य कर्मचारियों को दी । इसके बाद क्लब में कुछ पत्रकारों को भी इसकी जानकारी हुई। इस बिच पत्रकार में से ही कुछ लोग सांप को स्वयं से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। सांप निकलकर बेसमेंट की नाली में घुस गया। इसकी जानकारी सर्पमित्र को दी गयी। इसी बिच एक पत्रकार ने फिर से सांप को रेस्क्यू करने का प्रयास किया और सफल रहा। इसी दौरान सर्पमित्र भी वहां पहुंच गये और सांप को बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गये ।

Spread the love