By Sunil
रांची: रांची जिला शतरंज चैम्पियनशिप चैंबर भवन के एफजेसीसीआई कार्यालय में शतरंज खेल आयोजित शुक्रवार को की गयी। इस खेल का उद्घाटन सांसद महुआ मांझी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में की । अपने संबोधन में कही कि शतरंज मानसिक विकास, धैर्य एवं रणनीतिक सोच को मजबूत करने वाला खेल है और युवाओं को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आदित्य मल्होत्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अतिथियों ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। वही संबोधन में महासचिव नवजोत अलंग ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, रणनीति और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में इस खेल से जुड़ने का आह्वान किया तथा राज्य में शतरंज के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास व्यक्त किया। यह चैम्पियनशिप झारखंड में शतरंज के प्रति बढ़ती रुचि को दशार्ती है और नए खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर राज्य में इस खेल के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महापौर नीरज कुमार,मनीष कुमार, संयुक्त सचिव नवजोत अलंग, महासचिव सतीश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
