चतरा महिला थाना की 10वीं थाना प्रभारी बनी फिरदौस नाज, दी योगदान

360° Ek Sandesh Live

NEWS BY अशोक अनन्त
चतरा: महिला थाना की 10वीं थाना प्रभारी के रूप में महिला पुलिस अवर निरीक्षक फिरदौस नाज ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी सुषमा कुमार से प्रभार लिया. इस मौके पर फिरदौस नाज ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व न्याय उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. महिला उत्पीड़न, घरेलु हिंसा व अन्य मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा. थाना आने वाली पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से सुना जायेगा और जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में बेझिझक थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराने की अपील की. बता दें कि निवर्तमान थाना प्रभारी सुषमा कुमारी 26 फरवरी 2024 से 30 मई 2026 तक रही. फिरदौस नाज सदर थाना में पदस्थापित थी. सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, एसआई राहुल सिंह समेत अन्य ने महिला थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

Spread the love