रांची के विकास के लिए संजय सेठ ने ऐतिहासिक काम किए : आदित्य साहू

360° Ek Sandesh Live

By sunil Verma
स्वरोजगार और स्वालंबन के लिए 235 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर शुक्रवार को रांची में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदित्य साहू ने किया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की 235 महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ादित्य साहू ने कहा कि संजय सेठ ने साधारण परिवेश से निकलकर समाज सेवा और जनप्रतिनिधित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि रांची के विकास और जनकल्याण के लिए श्री सेठ द्वारा किए जा रहे कार्य प्रेरणादायी हैं। महिलाओं के लिए सिलाई मशीन वितरण की यह पहल उनके स्वरोजगार और स्वावलंबन को नई दिशा देगी।अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाए बिना आत्मनिर्भर भारत का सपना पूर्ण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज वितरित की गई सिलाई मशीनें केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और नए अवसरों का माध्यम हैं। यह पहल महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने, परिवार की आय बढ़ाने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगी।श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण के संकल्प से प्रेरित होकर यह प्रयास किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे लाभान्वित महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी और अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनेंगी।

Spread the love