इस सप्ताह शनिवार नहीं, मंगलवार को लगेगा अंबा प्रसाद का जनता दरबार

360° Ek Sandesh Live

भुरकुंडा (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह ने प्रेस बयान जारी कर जानकारी दी है कि बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार इस सप्ताह विशेष कारणों से मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंबा प्रसाद को शनिवार को कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होना है, जिसके कारण इस सप्ताह का जनता दरबार शनिवार के बजाय मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। यह परिवर्तन केवल एक सप्ताह के लिए किया गया है। कृष्णा सिंह ने क्षेत्र की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में आना है, वे मंगलवार को पीटीपीएस स्थित अंबा प्रसाद के आवासीय कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं और उनके निष्पादन की पहल करा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सप्ताह के बाद जनता दरबार पुनः पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक शनिवार को ही आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के नागरिक मंगलवार को निर्धारित समय पर जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को रख सकते हैं।

Spread the love