मजदूरों से भरी जीप को कंटेनर ने मारी टक्कर, नौ घायल

360°

बरही/हजारीबाग : बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियठा मोड़ के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विदेशी हांसदा (23), पिता- महादेव हांसदा, जीतपुर, प्रभु राजवार (40), पिता-स्व. श्यामलाल रजवार, बरसोत, मनोज हांसदा (22), पिता- शिवलाल टुड्डू, पिपरा, अजीत राजवार (32), पिता- प्रदीप राजवार, बरसोत, अनिल हांसदा (26), पिता- मोहन हांसदा, पिपरा, विकास मुर्मू (23), पिता- सुरेंद्र मुर्मू, पिपरा, राजेश मुर्मू (25), पिता- बंशी मुर्मू, पिपरा एवं सिकंदर बेसरा (26), पिता- किशुन बेसरा एवं नरेश टुड्डू बरसोत एवं रानीचुवां पंचायत के निवासी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मजदूर मजदूरी करने जा रहे थे। इसी क्रम में तेज गति से आ रही कंटेनर संख्या एमपी 13 जीबी 5902 ने जीप को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसमें सवार नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी के बाद कई लोग घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इसके बाद सभी घायलों को निजी वाहन से बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी एवं डॉ इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में इलाज किया गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद विदेशी हांसदा, प्रभु राजवार, मनोज हांसदा, अजीत राजवार, अनिल हांसदा एवं नरेश टुड्डू को गंभीर चोट होनेके कारण सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। वहीं इस सड़क दुर्घटना में ढलाई करने का मशीन (मिक्सर मशीन) भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बरसोत पंचायत के मुखिया मोतीलाल चौधरी, भाजपा नेता रमेश ठाकुर, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता आदि ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायलों की मदद की एवं गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल भेजने में सहयोग किए।

Spread the love