बिरसा मुंडा का उलगुलान आने वाली पीढ़ियों को करता रहेगा प्रेरित: प्रदीप वर्मा

360° Ek Sandesh Live

News By Sunil Verma


रांची: धरती आबा एवं जनजातीय समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर खिजरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लालखटंगा पंचायत स्थित रिंग रोड परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के पहान चरखा पहान एवं प्रकाश मुंडा ने पारंपरिक विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। पूजा संपन्न होने के पश्चात भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री वर्मा ने कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और उनके उलगुलान से प्रेरणा लेकर भारत की आने वाली पीढ़ियाँ अपने पूर्वजों के त्याग, बलिदान और संघर्ष पर गर्व करेंगी। देश के विभिन्न क्षेत्रों में बिरसा मुंडा जैसे महानायक विदेशी शासन और शोषणकारी व्यवस्थाओं के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करते रहे और स्वतंत्रता की चेतना को जीवित रखते रहे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को संगठित कर अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध जो संघर्ष छेड़ा, वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा जनअधिकारों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उनका संघर्ष केवल जनजातीय समाज तक सीमित नहीं था, बल्कि वह भारतीय स्वाधीनता चेतना और आत्मसम्मान के व्यापक आंदोलन का हिस्सा था। उन्होंने उपस्थित लोगों से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समरस, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया रितेश उरांव, ग्राम प्रधान राजेश टोप्पो, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय धीरज महतो, उपमुखिया अजय मुंडा, अनिरुद्ध पाण्डेय, गोपाल चौधरी, संतोष पांडा, अबुआ अधिकार मंच के वेदांत कौशल, दीपक मुंडा, महादेव मुंडा, गोरखनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, लक्ष्मण मुंडा, राजू नायक, समीर राय, सुनील मुंडा, राजेन्द्र ठाकुर, रूपल कच्छप, सविता देवी, सुशील उरांव, मीरा खलखो, सुनीता कश्यप सहित जनजातीय समाज के गणमान्य लोग, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love