बीआईटी चौक पर ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख से अधिक के सोने-चांदी पर हाथ साफ

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

थाना प्रभारी अजय कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच में जुटी

मेसरा (​रांची) : राजधानी के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीआईटी चौक स्थित एक प्रतिष्ठित आभूषण दुकान में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुर्गा मंदिर के ठिक सामने स्थित पी.पी. ज्वेलर्स का ताला काटकर करीब 65 लाख 42 हजार रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात सहित नकदी की चोरी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके के व्यवसायियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,दुकान के संचालक पशुपति नाथ सोनी (पिता-स्वर्गीय रामचंद्र साव,निवासी लालपुर चौक) विगत 2017 से कौशल्या कॉम्प्लेक्स में इस दुकान का संचालन कर रहे हैं। रोज की तरह वे अपनी दुकान बंद करके गए थे। दिनांक 10 जून (बुधवार) की रात को शातिर चोरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान का मुख्य ताला कटर की मदद से काट दिया और भीतर दाखिल हो गए। चोरी गए सामानों का ​कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 65,42,000(पैंसठ लाख बयालीस हजार रुपये),​सोना 295 ग्राम,173 मिलीग्राम,​चांदी 11 किलोग्राम,396 ग्राम,​नकद राशि 6,000 (छह हजार रुपये),​घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत दुकान मालिक पशुपति नाथ सोनी को सूचित किया गया। पीड़ित ने आनन-फानन में बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस को लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं,​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित व्यवसायी को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और कॉम्प्लेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Spread the love