By Mustaffa
मेसरा (रांची): सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खिजुर टोला (बुटी) के रहने वाले 28 वर्षीय अफ़रोज़ आलम बीते 8 जून से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला,तो उनके भाई मोहम्मद वसीम अंसारी ने सदर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर भाई की सुरक्षित खोजबीन करने की गुहार लगाई है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार,लापता अफ़रोज़ आलम पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रहे हैं। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में पूरे झारखंड में टॉप किया था और वे बीएससी आईटी की पढ़ाई भी पूरी कर चुके हैं। हालांकि,परिजनों का कहना है कि वर्तमान में उनकी मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं चल रही है और वे आंशिक रूप से मानसिक अस्वस्थता का सामना कर रहे हैं। लापता होने वाले दिन (8 जून) वे अपने घर से कुछ कपड़े,घरेलू सामान और एक साइकिल लेकर निकले थे। इसके बाद जब वे वापस नहीं लौटे,तो उनके भाई वसीम अंसारी,परिजनों और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सभी संभावित ठिकानों,सगे-संबंधियों,दोस्तों और आस-पास के गांवों में उनकी काफी तलाश की,परंतु उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। अंततः थक-हारकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मदद की अपील की है।
