नेपाल में भारत सरकार की वित्तीय सहायता से विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : नेपाल के कर्णाली प्रांत के कालिकोट जिले की सन्नित्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका-4 में स्थित श्री जनज्योति माध्यमिक विद्यालय भवन के निर्माण हेतु शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। यह विद्यालय भवन भारत सरकार की ओर से लगभग 9.3 करोड़ नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता से निर्मित किया जा रहा है। यह उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (HICDP) सन्नित्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका, कालिकोट के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी।

यह नेपाल के कालिकोट जिले में पहली HICDP परियोजना है। सन्नित्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष तथा अन्य हितधारकों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विकासात्मक सहयोग की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नया आधारभूत ढांचा सन्नित्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए शिक्षण-अधिगम वातावरण को और बेहतर बनाने में सहायक होगा। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से परियोजना से जुड़े सभी हितधारकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नेपाल की जनता और नेपाल सरकार के साथ मिलकर साझा विकास एवं समृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

Spread the love