AMIT RANJAN
सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में पाकरटांड थाना कांड संख्या- 19/2021 एवं जीआर संख्या- 104/2022 के अभियुक्त नेलशन केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त नेलशन केरकेट्टा (55 वर्ष), पिता- विमल केरकेट्टा, निवासी- बेन्दोजोर फुलझारटोली, थाना- मुफ्फसिल, जिला- सिमडेगा का रहने वाला है। उसके विरुद्ध वाहन से दुर्घटना कर एक व्यक्ति की मृत्यु होने के आरोप में धारा- 279/304(A) भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिमडेगा पुलिस ने बताया कि फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है।
