पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला, डूबने से हुई मौत

Ek Sandesh Live

सिमडेगा/कुरडेग: कुरडेग थाना क्षेत्र के हिनगीर नवाटोली में एक वृद्धा महिला के कुआँ में डूबने से मौत हो गई। मृतका का नाम उर्सेला तिर्की पति स्व रिमोन तिर्की उम्र 71 वर्ष हिनगीर नवाटोली निवासी बताया गया।

बताया गया कि गुरूवार शाम करीब पांच बजे उर्सेला तिर्की अपने बगान के कुआं के पास अकेलो बैठी थी। अचानक अनियंत्रित होकर कुआं में गिर गई और पानी में डूब गई। बगान में अकेली होने के कारण कोई उसे देख नहीं पाया। शाम में वह घर नहीं आई तो परिजन खोजने बगान गये। कुआं के पास चप्पल मिला, जिससे अंदेशा लगाया गया कि वृद्वा कुआं में गिर गई है। शुक्रवार सुबह कुआं में वृद्धा की शव देखा गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहूंची और शव को कुआं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया और आगे की जांच में जुटी।

Spread the love